फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प है मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की लव स्टोरी, वॉशरूम की वेटिंग लाइन में हुआ था प्यार

Sun, 21 Feb 2021 05:07 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान - फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
एक समय था जब मार्क जुकरबर्ग को उनके परिवार वालों और दोस्तों के अलावा कोई नहीं जानता था, लेकिन आज उन्हें दुनिया जानती है और इसकी वजह है फेसबुक। मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के सह-संस्थापक हैं और उसी की वजह से आज वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हैं। उनके पास सात लाख 20 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है। फेसबुक की शुरुआत उन्होंने तब की थी, जब वह विश्व प्रसिद्ध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उसी समय पहली बार उनकी मुलाकात प्रिसिला चान से हुई थी, जो बाद में उनकी पत्नी बनीं। आइए जानते हैं मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की लव स्टोरी के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान - फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
बात 2003 की है। मार्क और प्रिसिला दोनों एक पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन वो एक दूसरे को जानते नहीं थे। उनकी मुलाकात तब हुई थी, जब दोनों वॉशरूम के लिए वेटिंग लाइन में लगे थे। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर बाद में दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और कई सालों तक डेट किया। 
विज्ञापन

3 of 5
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान - फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
19 मई, 2012 मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन था। इसी दिन उन्होंने शादी की थी, लेकिन उनकी शादी के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी शादी में शामिल होने आए मेहमानों को ये पता ही नहीं था कि वो मार्क और प्रिसिला की शादी में शामिल होने जा रहे हैं। मेहमानों को लग रहा था कि वो प्रिसिला की ग्रेजुएशन पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। 

4 of 5
मार्क जुकरबर्ग और उनका परिवार - फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की दो बेटियां हैं। साल 2015 में प्रिसिला ने पहली बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम मैक्सिमा चान जुकरबर्ग है। वहीं, उनकी दूसरी बेटी 2017 में हुई थी, जिसका नाम अगस्त चान जुकरबर्ग है। मार्क जुकरबर्ग ने एक बार एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी पत्नी का तीन बार मिसकैरेज हो चुका है। यह बात उन्होंने मैक्सिमा के जन्म से पहले बताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान - फोटो : Facebook/Mark zuckerberg
मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला को स्विमिंग का बहुत शौक है। वह जब भी मार्क के साथ कहीं छुट्टियां बिताने जाती हैं, तो समुद्र में स्विमिंग जरूर करती हैं। वह समुद्र में सर्फ बोर्ड के साथ स्टंट करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें हैं, जिसमें आप उन्हें पानी में स्टंट करते देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें