फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी के पास नहीं है अपनी गाड़ी और खुद का घर, लेकिन घर में मौजूद है ये खास चीज, जानें कैसी है दीदी की लाइफस्टाइल

Sat, 27 Feb 2021 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
इन दिनों सभी के नजरें पश्चिम बंगाल की तरफ लगी हुई है, क्योंकि यहां बीजेपी और टीएमसी में जमकर आर-पार की लड़ाई चल रही है। इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में दोनों पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। जहां एक तरफ बीजेपी को यहां अपने लिए राजनीतिक जमीन नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी जीत को जारी रखने के प्रयास में हैं। पिछले दस साल से वो पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज हैं। लेकिन क्या आप ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पश्मिम बंगाल में ममता की जीत (File Photo) - फोटो : PTI
मां का काम में देती थी साथ
  • ममता बनर्जी को लोग दीदी के नाम से भी जानते हैं, उनका जन्म कोलकाता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था, लेकिन उनके जन्म के कुछ साल बाद ही उनके पिता चल बसे। ऐसे में ममता बनर्जी की मां पर घर और बच्चों की जिम्मेदारी आ गई। घर में आर्थिक तंगी भी थी। ऐसे में ममता ने बचपन से ही अपनी मां का हाथ बटाना शुरू कर दिया था। ममता बनर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए तक पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने एलएलबी भी किया। इसके बाद वो कांग्रेस से जुड़ी और अपनी सियासी पारी का आगाज किया। साल 1975 में उन्हें पश्चिम बंगाल में महिला कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी का पद भी मिला।
विज्ञापन

3 of 5
Mamta Banerjee - फोटो : Facebook/Mamta Banerjee
कर चुकी हैं ये काम
  • लेकिन ममता इतने में खुश होने वाली नहीं थीं। मनमुटाव के कारण उन्होंने अपना रास्ता ही अलग कर लिया, जिसके बाद खुद की राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस बनाई और आज वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले ममता बनर्जी रेल, युवा मामले, कोयला, खेल, महिला एवं बाल विकास और मानव संसाधन एवं विकास मंत्री के पद पर भी रह चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि राजनीति में आने से पहले ममता बनर्जी स्टेनोग्राफर, स्कूल शिक्षक और सेल्सगर्ल तक की नौकरी कर चुकी हैं।

4 of 5
Mamta Banerjee - फोटो : Facebook/Mamta Banerjee
नहीं है खुद का घर और गाड़ी
  • अपने खानपान से लेकर अपनी सेहत का वो विशेष ध्यान देती हैं। जहां वो तेल और मसालेदार खाने का सेवन नहीं करती हैं, तो वहीं वो प्रत्येक दिन चार से पांच किलोमीटर पैदल भी चलती हैं। यही नहीं, अक्सर उन्हें एकरंगा बॉर्डर वाली सूती साड़ी में देखा जाता है, जिसके साथ वो हवाई चप्पल पहने नजर आती हैं। साल 2016 में अपने चुनावी हलफनामे में ममता बनर्जी ने अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास न तो खुद का कोई घर है और न ही खुद की कोई गाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mamta Banerjee - फोटो : Facebook/Mamta Banerjee
इतनी है संपत्ति
  • ममता बनर्जी की कुल चल संपत्ति 30.45 लाख रुपये है। वहीं, उनके बैंक खाते में 27.6 लाख रुपये जमा हैं। चुनाव आयोग को ममता ने जानकारी दी थी, उसमें उन्होंने बताया था कि उनके तीन बैंक खाते हैं, जिसमें से दो बचत खाते और एक चुनाव खर्च के लिए खोला गया खाता है। इनमें से एक खाता दिल्ली में है। ममता बनर्जी ने ये भी जानकारी दी थी कि उनके पास एक मल्टी जिम मशीन है, जिसकी कीमत 2 लाख 15 हजार रुपये है। वहीं, बात अगर ज्वेलरी की करें तो ममता बनर्जी के पास 9.75 ग्राम सोने के आभूषण हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें