Makar Sankranti 2023 Wishes In Hindi: आज पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के पर्व को लेकर मान्यता है कि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आता है। इस कारण कुछ जगहों पर मकर संक्रांति को उत्तरायण का पर्व भी कहते हैं। कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी का अवतरण धरती पर हुआ था। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यह दिन अच्छी फसल से भी जुड़ा है। इसलिए इस त्योहार में नई फसल का भोग ईश्वर को लगाया जाता है और दान पुण्य किया जाता है। लोग प्रभात में गंगा स्नान के बाद दान पुण्य करते हैं। खिचड़ी, तिल और गुड़ से बने व्यंजन खाते हैं और पतंग उड़ाते हैं। इस पावन पर्व पर अगर आपके रिश्तेदार या प्रियजन दूर हैं तो मकर संक्रांति के प्यार भरे संदेश भेजकर शुभकामना दें।
विज्ञापन
2 of 6
मकर संक्रांति 2023
- फोटो : amar ujala
तन में मस्ती, मन में उमंग,
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग।
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का पर्व।
विज्ञापन
3 of 6
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग।
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का पर्व।
4 of 6
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
त्योहार में नहीं होता अपना-पराया
त्योहार है वही जिसे सबने मनाया
मिला कर गुड़ में तिल
मीठे लड्डू संग मिलने दो दिल।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
5 of 6
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
मंदिर की घंटी संग पूजा की थाली
उत्तरायण में दिखी सूरज की लाली
जीवन में आए खुशियों की हरियाली
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति।