ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को देशभर में बड़ी ही धूम- धाम से मनाया जाता है। भारत के अलग- अलग हिस्सों में मकर संक्रांति का पर्व अलग- अलग नामों से जाना जाता है। कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु और केरल में पोंगल, पंजाब, हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण, उत्तराखंड में उत्तरायणी, उत्तर प्रदेश और बिहार में इसे खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं देश के अलग- अलग हिस्सों में इस त्योहार को कैसे मनाया जाता है...