भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के त्योहार को विभिन्न नामों से पहचाना जाता है।कर्नाटक में संक्रांति, तमिलनाडु और केरल में पोंगल, पंजाब और हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण एवं उत्तराखंड मे उत्तरायणी के नाम से मकर संक्रांति का यह त्योहार मशहूर है।आइए जानते हैं 'मकर संक्रांति' कहां कैसे मनाई जाती है और क्या है इसके पीछे की वजह।