हिन्दू धर्म शास्त्रों में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है। मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य देव को समर्पित होता है। मकर सर्दियों के मौसम का अंत माना जाता है, और सर्दियों की तुलना में, इस दिन के बाद लंबे दिनों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन लोग सूर्य देव को खुश करने के लिए अर्घ्य देकर उनसे प्रार्थना करते हैं। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने से उसका सौ गुना फल प्राप्त होता है।
इस दिन भगवान सूर्यदेव धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति का पर्व इस साल मंगलवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन तिल का दान या तिल से बनी सामग्री ग्रहण करने से कष्टकारी ग्रहों से छुटकारा मिलता है। संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को अपने सभी दुख दूर करने के लिए किस खास चीज का दान करना चाहिए।