फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2019: इस दिन भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम

Sun, 13 Jan 2019 08:56 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
makar sakranti
मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है इस दिन दान करने से उसका फल कई गुना ज्यादा हो जाता है। मान्यता है कि यही वो समय है जब सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने आते हैं। इस समय को किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है। यह दिन काफी शुभ माना जाता है। हालांकि ऐसे भी बहुत काम हैं जिन्हे करने के लिए मनाही की जाती है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जो संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए....
विज्ञापन

2 of 8
plants vastu
पेड़ पौधों को न काटें
मकर संक्रांति के दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। साथ ही पुण्यकाल में दांत साफ नहीं करने चाहिए। इस दिन किसी पेड़ पौधे की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
alcohol - फोटो : file photo
नशा करने से बचें
मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह के नशे जैसे सिगरेट, शराब, गुटका आदि से खुद को दूर रखें। इसके अलावा मसालेदार भोजन का सेवन भी न करें। इस दिन तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर
गाय-भैंस ना दूहें
अगर आप घर में गाय भैंस पालते हैं तो मकर संक्रांति के दिन उनका दूध नहीं दुहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
garlic
इन चीजों का न करें सेवन
इस दिन गलती से भी लहसुन, प्याज और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपनी वाणी को भी पवित्र रखें। पूरा दिन किसी को अपशब्द न कहें और न ही गुस्सा करें। सभी के साथ मधुरता से पेश आएं।
विज्ञापन

6 of 8
tea
नहाने से पहले बिल्कुल न करें ये काम
बहुत सारे लोगों को आदत होती है कि वह सुबह उठकर बिस्तर पर ही चाय पीना पसंद करते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं तो कम से कम मकर संक्रांति के दिन ऐसा बिल्कुल न करें। वैसे तो इस दिन गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान और दान करके ही कुछ खाना चाहिए, लेकिन अगर आपके आस-पास कोई नदी नहीं है तो आप घर पर ही नहाकर दान कर खाए पीएं।
विज्ञापन

7 of 8
दान
घर से किसी को न लौटाएं खाली हाथ
मकर संक्रांति के दिन अगर आपके घर पर कोई भिखारी, साधु या बुजुर्ग आता है तो उसे घर से खाली हाथ न जाने दें। आपसे जो कुछ हो सके उसके अनुसार ही उसे कुछ न कुछ दान देकर विदा करें क्योंकि इस दिन दान का बहुत महत्व होता है। एक बात का ख्याल रखें, दान में देने के लिए अगर तिल का कोई भी सामान हो तो और भी अच्छा होगा।
विज्ञापन

8 of 8
dinner
शाम को न करें ये काम
अगर सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन संध्या काल यानी सूरज ढलने के बाद अन्न का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें