बिहार की राजधानी पटना में 22 दिसंबर 1666 को गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था, लेकिन वर्तमान कैलेंडर के हिसाब से गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 13 जनवरी 1666 को हुआ था। हालांकि अलग-अलग कैलेंडर के हिसाब से जन्मतिथि को लेकर संशय बना रहता है। गुरू गोबिंद सिंह के पिता का नाम गुरू तेगबहादुर था। उनकी माता का नाम माता गुजरी था। गुरू गोबिंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरू थे साथ ही वह खालसा पद के संस्थापक भी थे।उनकी मृत्यु महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 7 अक्टूबर को 1708 में हुई थी। वह महज 42 साल के उम्र में ही चल बसे। गुरु गोबिंद सिंह के कई वचन ऐसे हैं जो हर व्यक्ति को जीवन में सफल होने के गुण सिखाते हैं।