फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahatma Gandhi Quotes: शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, पढ़ें बापू के अनमोल वचन

Thu, 30 Jan 2025 09:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahatma Gandhi Quotes: 30 जनवरी को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस दिन स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि दी जाती है।
विज्ञापन
1 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Mahatma Gandhi Quotes: आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। बैरिस्टर की डिग्री होने के बावजूद अंग्रेजों की गुलामी करना मंजूर नहीं किया और आजादी की जंग में कूद गए। कई आंदोलन करते हुए देशवासियों का आह्वान किया। दांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन समेत तमाम अहिंसावादी आंदोलनों के जरिए अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। हालांकि  देश आजाद होने से पहले 30 जनवरी 1948 को बापू ने प्राण त्याग दिए।

दिल्ली के बाटला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी। ये पूरे देश के लिए शोक का दिन था। उनकी शहादत हर उस क्रांतिकारी की शहादत बन गई, जिसने आजादी की जंग लड़ी थी। ऐसे में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर  पर मनाने की शुरुआत हुई। हर साल 30 जनवरी को शहीदी दिवस मनाया जाता है। 

इस शहीद दिवस के मौके पर महात्मा गांधी के अनमोल विचारों को जाने, जिसे दुनियाभर में लोग बापू की शिक्षा के रूप में अपना रहे हैं।
  
 
विज्ञापन

2 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
आजादी का कोई अर्थ नहीं है, अगर उसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हो।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

3 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।

महात्मा गांधी

4 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

महात्मा गांधी
 
विज्ञापन

5 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

6 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है। खुशबू ही उसका संदेश है।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

7 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।

महात्मा गांधी
विज्ञापन

8 of 8
महात्मा गांधी अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।

महात्मा गांधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें