Mahatma Gandhi Birth Anniversary 2024 Wishes : 2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। इस दिन मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। विदेश से पढ़ाई करके लौटे गांधी ने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए पूरे देश को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वाहन किया।
कई ऐतिहासिक आंदोलन किए, जैसे दांडी यात्रा, सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन। इन आंदोलनों की आग पूरे देश में फैली। साथ ही ब्रिटिश हुकुमत भी इन आंदोलनों के जरिए भारतीयों की बुलंद आवाज के सामने कमजोर महसूस करने लगी। महात्मा गांधी ने पूरे देश को एकजुट किया। यही कारण है कि उन्हें, महात्मा, बापू या राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। उनका दिया नारा, अनमोल वचन आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। इन सुंदर संदेशों के जरिए गांधी जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।