Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024 Anmol Vichar: लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं में शामिल लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्तूबर को हुआ था। इसी दिन गांधी जयंती भी मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का आदर्शपूर्ण उदाहरण है। नेहरू जी के निधन के बाद देश को एक नए प्रधानमंत्री की जरूरत पड़ी तो लाल बहादुर शास्त्री का नाम सामने आया।
शास्त्री जी के नेतृत्व में कृषि आंदोलन हुआ, जिसके कारण देश में खाद्य उत्पादन बढ़ा। लाल बहादुर शास्त्री ने श्वेत क्रांति के जरिए देश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया। उनकी जयंती के मौके पर आदर्श व्यक्तित्व के लिए लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें।