Mahashivratri 2025 Rangoli Design Ideas : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में खास पूजन और शिवशक्ति के विवाह को मनाने के लिए घर पर खास सजावट की जा सकती है। सजावट के लिए पारंपरिक तरीके को अपनाते हुए रंगोली से घर के आंगन में रंग भरें। महाशिवरात्रि के मौके पर आप घर के मुख्य द्वार, घर के आंगन, मंदिर के द्वार या जहां भगवान को स्थापित किया हो, उसके इर्द-गिर्द रंगोली बनाई जा सकती है।
रंगोली देखने में जितनी खूबसूरत होती हैं, बनाने में उतनी ही आसान। जरा से रंगों से पूरे आंगन को सुंदर कलाकृतियों से सजा सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए आपको रंग बिरंगी रेत नुमा रंग चाहिए। इसके अलावा कई रंगों से रंगे चावल, कई तरह के फूल व पंखुड़ियों से भी रंगोली बनाई जा सकती है। यहां महाशिवरात्रि के मौके पर आकर्षक और सरल रंगोली डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि की रंगोली डिजाइन की तस्वीर देखकर इसे आसानी से जमीन पर उतारा जा सकता है।