फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: संगम स्नान के बाद करना है रामलला के दर्शन, तो इस तरह प्रयागराज से अयोध्या का करें सफर

Sat, 18 Jan 2025 06:35 PM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप महाकुंभ में संगम स्नान के बाद अयोध्या जाना चाहते हैं तो बस, ट्रेन या फ्लाइट से कैसे, कितने समय और खर्च पर काशी पहुंच सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 का महाकुंभ मेला लगा है। यह 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है, जिसमें भारत के कोने-कोने से और विदेशों से भी लोग आ रहे हैं। इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों के पर्यटक भी यहां आए हैं। देश-विदेश के लोगों में संगम में नहाने को लेकर काफी उत्साह है। बहुत से लोग जो महाकुंभ का मेला घूमने आए हैं, वो अयोध्या में रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्नान के लिए घाट पर उमड़ा सैलाब - फोटो : PTI
प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर लोगों के मन में जो उत्साह है, ऐसा ही उत्साह अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रहता है। ऐसे में जो लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं, वह वक्त निकालकर अयोध्या में रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां प्रयागराज से अयोध्या के यात्रा की पूरी जानकारी दी जा रही है। आप प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अयोध्या जाना चाहते हैं तो बस, ट्रेन या फ्लाइट से कैसे, कितने समय और खर्च पर अयोध्या पहुंच सकते हैं, वहां दर्शन कैसे मिलेंगे आदि सभी डिटेल यहां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रयागराज से अयोध्या के लिए ट्रेन - फोटो : Freepik
प्रयागराज से अयोध्या के लिए ट्रेन
प्रयागराज से अयोध्या की यात्रा के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। जिनमें ट्रेन सबसे सुविधाजनक विकल्प है- साकेत एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, वंदे भारत और सरयू एक्सप्रेस जैसी सीधी ट्रेनें 3-5 घंटों में अयोध्या पहुंचाती हैं। इसके आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार(CC) का टिकट 1135 रुपये हैं। वहीं साकेत एक्सप्रेस में स्लीपर का टिकट 175 रुपये हैं और 3A 555 रुपये हैं। अगर-अलग ट्रेनों के किराए अलग हो सकते हैं।

4 of 5
प्रयागराज से अयोध्या के लिए बस - फोटो : AdobeStock
प्रयागराज से अयोध्या के लिए बस
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें प्रयागराज से अयोध्या के लिए नियमित रूप से चलती हैं। यह एक किफायती विकल्प है, लेकिन इसमें ट्रेन से ज्यादा समय लगता है। बसें प्रयागराज बस स्टेशन से मिलती हैं और अयोध्या बस स्टेशन पर पहुंचती हैं। प्रयागराज से अयोध्या के लिए बस आपको 4-6 घंटे में पहुंचाती है। इसकी कीमत नान-एसी के लिए 200-300 रुपये हैं। निजी और सरकारी बस के मुताबिक, अलग-अलग किराया हो सकता है। अगर एसी बस की बात की जाए तो इसकी कीमत 500-1000 रुपये तक है। आप अपने बजट के मुताबिक बस का चयन कर सकते हैं। प्रयागराज से आपको अयोध्या के लिए फ्लाइट भी मिल जाएगी। हालांकि ये अधिक खर्चीला और अधिक समय वाला सफर हो सकता है। ऐसे में आप ट्रेन या बस के सफर की प्राथमिकता दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयोध्या के पर्यटन स्थल - फोटो : amar ujala
अयोध्या के पर्यटन स्थल-
  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर
  • हनुमान गढ़ी
  • कनक भवन 
  • सरयू घाट
  • नागेश्वरनाथ मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें