बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिटनेस और लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित की बात थोड़ी अलग हैं। आज वे काफी मशहूर अभिनेत्री हैं, और लोग उनके डांस के बेहद दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को फैंस का काफी प्यार मिलता है और लोग उनको फॉलो भी करते हैं। तो चलिए हम आपको माधुरी दीक्षित की लाइफस्टाल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, माधुरी दीक्षित अपने रोज के खाने में पौष्टिक सब्जियों और फलों को शामिल करती हैं। जबकि वे ऑयल और फैट वाले खाने से काफी दूर रहती हैं। वे नियमित अंतराल में पांच-छह छोटे-छोटे मील्स लेती हैं। वहीं, वे व्यायाम भी करती हैं, और योग, कार्डियो और वजन उठाने जैसी चीजें जरूर करती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अखरोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
माधुरी रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीती हैं, ताकि उनकी स्किन हाइड्रेटेड रहे। अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए वे नियमित रूप से इनकी मालिश करती हैं। इसके लिए माधुरी अखरोट, पालक, दही और अंडा जरूर अपने भोजन में शामिल करती हैं।
4 of 7
madhuri dixit
- फोटो : instagram
अपने डांस और कथक को लेकर माधुरी दीक्षित काफी ज्यादा मशहूर हैं, वे दिन में तीन से चार बार जरूर कथक करती हैं। साल 1984 में माधुरी ने फिल्म अबोध से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, और तब से वे लगातार आगे ही बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित को कारों का भी शौक है। वैसे तो उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, लेकिन पिछले साल उन्होंने अपनी टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा को मॉडिफाई करवाया था, जिसके बाद इस कार के आगे कई लग्जरी कारें भी फीकी नजर आ रही थी। इस कार में एक फ्रिज, ट्रे होल्डर और कप होल्डर भी है।
विज्ञापन
6 of 7
madhuri dixit
- फोटो : instagram
वहीं, बात उनकी कमाई की करें, तो फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए माधुरी दीक्षित अच्छी कमाई करती हैं। साथ ही वे कई ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जहां से वे अच्छी कमाई करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित लगभग 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। वहीं, मुंबई के पालटियल में उनका आलीशान बंगला है। जहां वे अपने पति श्रीराम माधव नेने, बेटे आरिन और रेयान के साथ रहती हैं।