लोकसभा चुनाव के दौरान कई बॉलीवुड कलाकारों ने राजनीतिक पार्टियों का दामन थामा है। इसी सिलसिले में अब बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल ने भी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन किया है। सनी देओल अपनी सादगी व दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर हम आपको सनी देओल से जुड़े कई रोचक बातें बताने जा रहे हैं।