फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: नए साल की पार्टी में भूलकर भी न आएं इन ऑफर्स के झांसे में, वरना होगा बहुत नुकसान

Sun, 29 Dec 2019 07:11 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
New Year Celebration - फोटो : Pixabay
साल 2019 की विदाई में अब मात्र कुछ ही घंटे शेष हैं। आने वाले नए साल का विशेष स्वागत के लिए अभी से ही लोग तैयारी में जुट गए हैं। कई लोग पार्टी की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। नए साल के जश्न का मजा लेने के साथ-साथ आपको किसी तरह की धोखेबाजी होने से सावधान रहने की भी बहुत जरूरत है। नए साल के खास मौके पर जालसाज आपको पार्टी की सस्ती टिकटों से लेकर खाने-पीने के नकली ऑफरों की पेशकश करते हैं। ऐसे कई तरह के झांसे वाले ऑफर्स हैं, जो आपके नए साल के जश्न में खलल डाल सकते हैं। आइए जानते हैं इन झांसों और इनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
new year celebration - फोटो : pti
पार्टी की टिकट बुक करते समय
नकली पार्टी नए साल पर होने वाला एक बहुत ही सामान्य घोटाला है। लोग पैसे बचाने के चक्कर में कई बार ऑनलाइन सस्ती दरों पर पार्टी की टिकट बुक करते हैं लेकिन जब वे पार्टी वाले स्थान पर जाते हैं तो हकीकत का पता लगता है। उस जगह पर किसी पार्टी का आयोजन ही नहीं रहता है। कई बार तो मशहूर पार्टियों के नकली टिकट भी बेचे जाते हैं। यदि आप नए साल पर पार्टी की टिकट बुक कर रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
खाने-पीने के नकली ऑफर
कई बार आपने इंटरनेट पर 500 या 1,000 रुपए के सस्ते दरों पर एक लक्जरी होटल में असिमित खाने-पीने का ऑफर देखा होगा। इन ऑफर को बुक करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। कई बार सामने दिखने वाली चीज ठीक वैसी ही नहीं होती जैसा आप देख रहे हैं। उदाहरण के लिए, आप किसी भी लक्जरी होटल से इस बात की उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वो मात्र 500 रुपए में नए साल की पार्टी में प्रवेश दे सकता है। ऐसे किसी भी तरह के ऑफर दिखे तो एक बार आधिकारिक जगह से पुष्टि कर लें।

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
डेबिट या क्रेडिट कार्ड की स्कीमिंग
पार्टी के दौरान कभी भी अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को किसी भी सर्वर को न दें। आपको इस बात का थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं लगेगा और आपका कार्ड स्किम हो जाएगा। फाइनल बिल के समय पिन डालते वक्त वो आपके पिन को याद कर किसी बड़े नुकसान को अंजाम दे सकता है। इसके अलावा, पार्टी के नजदीकी एटीएम में कार्ड डालने से पहले इस बात की जांच कर लें वहां सबकुछ सही तो है। स्कैमर्स जानते हैं कि पार्टी के दौरान नकदी की कमी पड़ने पर आप नजदीकी एटीएम से कुछ अतिरिक्त कैश निकाल सकते हैं। यही कारण है कि स्कैमर्स ऐसी जगहों के आसपास के एटीएम में स्किमिंग करने के लिए मशीन लगा देते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ऑनलाइन डेटिंग की धोखाधड़ी
नए साल के नजदीक होने पर ऑनलाइन डेटिंग की धोखाधड़ी आम बात होती है। बहुत से लोग पार्टी के बिल के भुगतान के लिए साथी के तलाश में रहते हैं। इसके लिए वो किसी डेटिंग एप पर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड की खोज करते हैं औप पार्टी में जाने के साथ-साथ गच्चा देकर कुछ पैसे भी ऐंठ लेते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
यूपीआई भुगतान या क्यूआर कोड से धांधली
किसी भी पार्टी की बुकिंग और बिल का भुगतान यूपीआई या खासकर क्यूआर कोड से करते वक्त हमेशा उस सेवा प्रदाता द्वारा अनुरोध की गई राशि की जांच करें। कई बार सेवा प्रदाता निर्धारित राशि से ज्यादा पैसा वसूल लेते हैं और आपको इस बात का पता तब चलता है जब आपके खाते से ज्यादा पैसे कट जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
खाना डिलिवरी सेवा के दौरान धांधली
यदि आप जोमैटो या स्विगि के माध्यम से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि इन सेवा प्रदाता कंपनी के पास किसी भी तरह का ग्राहक सेवा फोन नंबर नहीं है जिसे आप गूगल से प्राप्त कर सकते हैं। आपके किसी भी समस्या का समाधान ग्राहक सेवा अधिकारी से चैट करके ऐप के माध्यम से ही होगा। कई बार इन कंपनियों के ग्राहक सेवा अधिकारी के नंबर को गूगल पर खोजने के दौरान आप स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं। ये स्कैमर्स आपके फोन या कंप्यूटर में एक एप इंस्टाल कर देते हैं और आपकी सभी जानकारी हैक कर लेते हैं।

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
जहाज टिकट और छुट्टियों का नकली ऑफर
होटलों की तरह, कई वेबसाइटें हैं जो तथाकथित रियायती दरों पर नकली उड़ान टिकट प्रदान करती हैं। हमेशा घोटाले से बचने के लिए बुकिंग से पहले आधिकारिक वेबसाइटों के साथ उड़ानों को सत्यापित करें।
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लकी ड्रॉ का ऑफर
किसी पार्टी के बुकिंग के बाद अक्सर जालसाज लकी ड्रॉ ऑफर की पेशकश करते हैं। ये जालसाज संदेश के जरिए पार्टी करने के लिए धन्यवाद देते हुए बताते हैं कि आप लकी ड्रॉ के माध्यम से कार या बाइक जीते हैं। आप इस बात की पुष्टि के लिए उस संदेश में दिए गए नंबर पर कॉल करते हैं जिसके बाद जालसाज आपसे किसी शुल्क के नाम पर कुछ राशि जमा करने के लिए बोलते हैं और लोगों को शिकार बना लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें