फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lifestyle Hacks. गंदे से गंदे सफेद जूतों को चमकाने के जबरदस्त उपाय, एक भी दाग नहीं आएगा नजर

Thu, 01 May 2025 04:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ घरेलू उपायों या नुस्खों को अपनाकर आप सफेद जूतों को चमका कर नया जैसा बना सकते हैं। इसमें न तो अधिक मेहनत की जरूरत होती है और ना ही ज्यादा व्यय करने की। आइए जानते हैं घर पर आसानी से सफेद जूतों को चमकाया कैसे जाए।
विज्ञापन
1 of 5
जूते साफ करने के तरीके - फोटो : Adobe
How To Clean White Shoes At Home : सफेद जूते काफी क्लासिक लुक देते हैं। इस रंग के जूतों को लगभग हर पोशाक के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। यही कारण है कि सफेद रंग के शूज लगभग सभी लोगों को पसंद होते हैं लेकिन सफेद जूते पहनने का जोखिम कम ही लोग उठाते हैं। जोखिम...? हां क्योंकि सफेद रंग बहुत आसानी से गंदा हो जाता है, खासकर सफेद जूतों को हाई मेंटेनेंस की जरूरत होती है।

आपकी छोटी सी गलती या लापरवाही से सफेद शूज काले हो जाते हैं। जूतों पर लगी गंदगी व जिद्दी दाग साफ करने के चक्कर में शूज खराब भी हो सकते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों या नुस्खों को अपनाकर आप सफेद जूतों को चमका कर नया जैसा बना सकते हैं। इसमें न तो अधिक मेहनत की जरूरत होती है और ना ही ज्यादा व्यय करने की। आइए जानते हैं घर पर आसानी से सफेद जूतों को चमकाया कैसे जाए।
विज्ञापन

2 of 5
डिश वाॅश - फोटो : Adobe
डिशवॉश लिक्विड

एक गर्म पानी में लगभग एक चम्मच डिशवॉश को अच्छे से मिला लें। इसके बाद कपड़े या टूथब्रश की मदद से जूते को रगड़कर साफ करें। जब जूते से दाग निकल जाए तो साफ पानी से धोकर खुली हवा में जूते को सुखा लें।
विज्ञापन

3 of 5
बेकिंग सोडा - फोटो : Adobestock
बेकिंग सोडा

सफेद जूतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल करें। एक चम्मच गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच वाइट विनेगर और उतना ही बेकिंग सोड़ा मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे टूथब्रश का उपयोग करके जूतों पर गोल घुमाते हुए रगड़ें। पेस्ट लगे जूतों को हवा में कुछ देर सूखने दें, फिर साफ पानी से धो लें।

4 of 5
टूथपेस्ट  - फोटो : FreePik
टूथपेस्ट 

दांतों की तरह सफेद जूतों को भी टूथपेस्ट से चमका सकते हैं। इसके लिए वाइटनिंग वाला सफेद टूथपेस्ट उपयोग में लाएं। ब्रश की मदद से जूतों पर रगड़ें। थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें, फिर साफ पानी या गीले कपड़े से साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चीनी और नींबू - फोटो : इंस्टाग्राम
नींबू और नमक

नींबू काटकर उसमें नमक लगाएं और जूते पर सीधे दाग वाली जगह पर रगड़ें। 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर पोंछ दें। इस उपाय से जूते पर जमे पुराने दाग भी छूट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें