इंटरनेट की दुनिया का मशहूर सर्च इंजन Google किसी भी खास दिन के जश्न को मनाने के लिए कुछ न कुछ नया तरीका जरूर ढूंढता है। गूगल उस खास दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए एक स्पेशल डूडल जरूर बनाता है। आज इस साल के फरवरी महीने का 29वां दिन है, जिसे लीप डे के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आज गूगल ने भी लीप डे को ध्यान में रखते हुए एक खास डूडल बनाया है। आइए जानते हैं गूगल के इस खास डूडल समेत लीप डे के बारे में...