आपके आस-पास कई ऐसे लोग होंगे जो अपना शौक पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते होंगे, पर क्या आप किसी ऐसे शख्स के बारे में जानते हैं, जो महज अपना शौक पूरा करने के लिए करोड़ों रुपए पानी में यूं ही बहा दें।आप भी सोच रहे होंगे ऐसा पागलपन भला कोई कैसे कर सकता है।तो आपको बता दें ऐसे ही कुछ शौक युक्रेनी महिला कमालिया जहूर के भी हैं, जिसके लिए उन्हें करोड़ों में कीमत चुकानी पड़ती हैं। आइए बताते हैं आखिर कौन है ये युक्रेनी महिला और किस तरह के हैं इसके शौक।