फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फ्लैट में ले आएं ये छोटी सी चीज, खूब बरसेगा पैसा और आएगी खुशहाली

Thu, 24 Jan 2019 08:59 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
feng shui tips
आजकल घर हो या ऑफिस आपको हर जगह फेंगशुई आसानी से दिख जाएंगे, लेकिन फेंगशुई केवल आपके घर व ऑफिस की सुंदरता ही नहीं बल्कि आने वाले पैसों में भी बढ़ोत्तरी होती है। हर कोई पैसा कमाना चाहता है और उसके लिए मेहनत भी करता है लेकिन कभी-कभी ग्रहों की खराबी के चलते घर में आने वाला पैसा भी चला जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बिगड़ते ग्रहों के नक्षत्र को सुधारकर घर में बरकत लाएं। इसके लिए फेंगशुई काफी अहम होता है। फेंगशुई का वॉटर फाउंटेन घर में लक्ष्मी लाने के लिए काफी अहम होता है और ऐसा मानना है कि घर में अगर मुख्य द्वार के पास बहते हुए पानी का सोता मिल जाए तो उस घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। हम आपको बताते हैं कि वॉटर फाउंटेन को किस जगह और किस दिशा की ओर रखने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
feng shui tips
वॉटर फाउंटेन को हमेशा घर के मेन गेट के सामने रखना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो फाउंटेन को गेट के दाईं ओर रख सकते हैं।  वॉटर फाउंटेन में पानी की घर के अंदर को ओर होना चाहिए न कि बाहर की ओर। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।  वॉटर फाउंटेन को दक्षिण-पूर्वी दिशा में रखने से कभी भी घर में आर्थिक समस्या नहीं आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
feng shui - फोटो : feng shui
करियर और सेहत के लिए भी फायदेमंद है वॉटर फाउंटेन- करियर में प्रगति के लिए फाउंटेन को उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए। इससे करियर में आगे बढ़ने से रोकने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी और नौकरी के अवसर भी बढ़ेंगे।

4 of 5
fengshui
वॉटर फाउंटेन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है। अगर घर के पूर्वी हिस्से में वॉटर फाउंटेन को लगाया जाए तो परिवार के सदस्य बीमारियों से दूर रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fengshui
वॉटर फाउंटेन रखते समय रखें ध्यान- वॉटर फाउंटेन रखते समय ध्यान रखें की कभी भी दरवाजे के बाहर दो फाउंटेन न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। वॉटर फाउंटेन रखते समय ध्यान रखें कि पानी गिरने की आवाज बेडरूम तक न जाएं इसे अच्छा नहीं माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि घर में वॉटर फाउंटेन न रखें। यदि रखें तो फाउंटेन का पानी निरंतर बहते रहना चाहिए। पानी के प्रवाह के बिना सूखे सोते को रखना नुकसानदायक हो सकता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें