Lala Lajpat Rai Quotes: आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि है। लाला लाजपत राय ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने आंदोलन किए, जेल गए और शहीद तक हो गए और दुनिया के सामने भारत को एक महान देश के तौर पर खड़ा करने में अग्रणी भूमिका निभाई।
लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को हुआ था। उन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। राय ने साइमन कमीशन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध किया। इस दौरान हुए लाठी चार्ज में वह घायल हो गए, जिसके कुछ दिनों बाद 17 नवंबर 1928 को लाला लालपत राय जिंदगी की जंग हार गए।
उनकी शहादत से देश में अंग्रेजों के प्रति रोष बढ़ गया। जिसके बाद आंदोलन और तेज हो गया। लाला लाजपत राय ने देश का पहला स्वदेशी बैंक और आर्य समाज की स्थापना भी की थी। इस लेख के जरिए लाला लाजपत राय के प्रेरणादायक विचार पढ़िए, जो आपको प्रगति का मार्ग दिखा सकते हैं।