मैथिली ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
संगीत से पहचान, संघर्ष से सम्मान
बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव से निकलकर मैथिली ने साबित किया कि हुनर को मंच नहीं, मेहनत चाहिए। उनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीत शिक्षक हैं और माता भारती ठाकुर ने अपने बच्चों के सपनों को सहेजने के लिए आर्थिक तंगी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। बाल्यावस्था में ही मैथिली ने शास्त्रीय संगीत की तालीम ली और राइजिंग स्टार जैसे टीवी शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। आज उनके भजन, लोकगीत और सूफियाना प्रस्तुतियाँ न सिर्फ भारत, बल्कि नेपाल और प्रवासी भारतीयों में भी लोकप्रिय हैं।