फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025: सफलता की राह दिखाते हैं लाल बहादुर शास्त्री के ये अनमोल वचन

Thu, 02 Oct 2025 07:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025 Motivational Quotes : शास्त्री जी के वचन हमें यह प्रेरणा देते हैं कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए काम करना ही सच्चा जीवन है।  आज लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, इस मौके पर उनके अनमोल वचनों को याद करें और अपने जीवन में शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala
Lal Bahadur Shastri 2025 Motivational Quotes:लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे, जिनका जीवन सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। वे एक साधारण परिवार से निकलकर देश की राजनीति के शिखर तक पहुंचे और अपने कार्यकाल में देश को आत्मनिर्भरता और एकता का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध नारा "जय जवान, जय किसान" आज भी किसानों और सैनिकों की शक्ति और महत्व को दर्शाता है।

शास्त्री जी के अनमोल वचन हमें जीवन में कर्तव्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की सीख देते हैं। उनका कहना था कि देशभक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म से सिद्ध होती है। वे मानते थे कि सच्चा नेतृत्व वही है जो कठिन समय में भी जनता का मार्गदर्शन करे। उनकी नीतियों और विचारों ने देश को 1965 के युद्ध और खाद्यान्न संकट जैसे कठिन दौर से उबरने में मदद की।

उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं, सादगी में महानता, मेहनत में विश्वास और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना। शास्त्री जी के वचन हमें यह प्रेरणा देते हैं कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए काम करना ही सच्चा जीवन है।  आज लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, इस मौके पर उनके अनमोल वचनों को याद करें और अपने जीवन में शामिल करें।

विज्ञापन

2 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala
अहिंसा और शांति का पालन करें।

लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

3 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala

हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

लाल बहादुर शास्त्री

4 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala
यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत का सिर शर्म से झुक जाएगा।

लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

5 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala
हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है, लोगों में एकता स्थापित करना।

लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

6 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala

देश की तरक्की के लिए हमें आपस में लड़ने के बजाए गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।

लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

7 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala
जब तक हम अपने किसानों के अधिकारों का समर्थन नहीं करेंगे, तब तक विकास संभव नहीं।

लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

8 of 8
जयंती पर पढ़े लाल बहादुर शास्त्री के विचार - फोटो : Amar ujala

कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरकरार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।

लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें