Gandhi Jayanti Anmol Vachan: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर को मनाई जाती है। महात्माा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए शांति और अहिंसा का मार्ग चुना। जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आक्रोश में था तब गांधी ने इसी आक्रोश को अहिंसा के जरिए आजादी की लड़ाई में झोंक दिया। उनकी विचारधारा, व्यवहार और जीवन जीने की कला दुनियाभर में मशहूर है। भारत ही नही विदेशों में भी गांधी जी सिर्फ भारत के राष्ट्रपिता नहीं, बल्कि बापू और महात्मा के तौर पर जाने जाते हैं।
उनके अनमोल विचार हमें यह सिखाते हैं कि सत्य और अहिंसा से किसी भी बड़े से बड़े संघर्ष को हल किया जा सकता है। आज जब दुनिया हिंसा, युद्ध, जलवायु संकट और सामाजिक असमानताओं से जूझ रही है, तब गांधीजी के विचार इंसानियत की राह दिखाते हैं।
विदेशों में महात्मा गांधी को एक वैश्विक नेता के रूप में देखा जाता है। अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर, दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला और म्यांमार में आंग सान सू ची जैसे नेताओं ने गांधी के विचारों से प्रेरणा ली और अहिंसक आंदोलनों के जरिए बदलाव लाए। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उनके विचारों को साझा करके दुनिया को शांति, सहिष्णुता और नैतिकता का संदेश दिया जा सकता है। यहां महात्मा गांधी के कुछ अनमोल विचार दिए जा रहे हैं जिनका सभी को अनुसरण करना चाहिए।