Kriti Sanon Net Worth 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी खूबसूरती, फिटनेस और दमदार अभिनय के दम पर कम समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना ली है। कृति सेनन हाल ही में 'आदि पुरुष' फिल्म में माता सीता की भूमिका में नजर आईं। दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कृति मॉडलिंग करती थीं, अचानक ही एक्टिंग की दुनिया में आ गईं। आज कृति सेनन अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। कम वक्त में इंडस्ट्री में मुकाम बना लेने वाली कृति सेनन एक फिल्म से करोड़ों की कमाई करती हैं। जन्मदिन पर जानिए कृति सेनन के आलीशान घर, गाड़ियों का कलेक्शन और नेट वर्थ के बारे में।