फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami Decoration Ideas: घर पर मना रहे हैं जन्माष्टमी, तो इन तरीकों से सजाएं मंदिर और श्रीकृष्ण की झांकी

Thu, 18 Aug 2022 12:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी पर खास सजावट - फोटो : amar ujala
Krishna Janmashtami Decoration Ideas: कृष्ण जन्माष्टमी में आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाता है। जिन लोगों के घर पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं, वह लोग जन्माष्टमी में कृष्ण जन्म करते हैं। इस मौके पर श्रद्धानुसार उपवास करके पूजा पाठ और बहुत धूमधाम से बाल गोपाल का स्वागत किया जाता है। जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा का दिन है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा जी को सुंदर सुंदर वस्त्र धारण कराएं जाते हैं। कंठी माला और पगड़ी पहना कर तैयार किया जाता है। लेकिन केवल बाल गोपाल को तैयार करने मात्र से कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरा नहीं होता। इस मौके पर घर के मंदिर को भी सजाएं। जिस तरह से बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में आप गुब्बारों और अन्य चीजों से घर को सजाते हैं। वैसे ही लड्डू गोपाल के जन्म पर मंदिर को सुदंरता से सजाएं। अगर आप भी घर पर जन्माष्टमी की पूजा करने जा रहे हैं तो कुछ आसान तरीकों से मंदिर को सजाने के आईडिया जान लें।
विज्ञापन

2 of 6
जन्माष्टमी पर घर को सजाने के टिप्स - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी में मंदिर सजाने के आइडियाज

गुब्बारे और फूलों से सजाएं

बच्चों के जन्मदिन की तरह ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कन्हैया का जन्मदिन मनाया जाता है। इसलिए आप घर और मंदिर को उसी तरह सजा सकते हैं, जैसे बच्चों के लिए सजाते हैं। रंग बिरंगे गुब्बारों को घर की दीवारों, मंदिर के इर्द गिर्द लगाएं। चाहें तो कृष्ण जन्माष्टमी की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फूल सजावट के साथ ही पूजा के काम भी आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
झालरों से करें घर की सजावट - फोटो : istock
रोशनी से जगमगा दें घर

भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म धरती के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए आप मोमबत्ती, दीए या बिजली से चलने वाली झालरों व लाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। मंदिर के इर्द गिर्द झालर लगा सकते हैं। जहां भी अंधकार हो, वहां मोमबत्ती या दीपक जला सकते हैं।

4 of 6
कान्हा का झूला सजाएं - फोटो : अमर उजाला
बाल गोपाल का झूला सजाएं

घर और मंदिर सजाने के साथ ही बाल गोपाल का पालना या झूला भी सजा सकती हैं। जन्म के बाद कान्हा का पालने या झूले में बैठाकर झुलाया जाता है। इसलिए कृष्ण जी के झूले को फूलों से, मोतियों से सजा सकती हैं। झूले में बैठने वाली जगह पर कान्हा के लिए बिस्तर भी लगाएं ताकि वह आराम से बैठ पाएं।
विज्ञापन

5 of 6
जन्माष्टमी पर रंगोली बनाएं - फोटो : pixabay
रंगोली बनाएं

कृष्ण जन्माष्टमी पर आप घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास रंगोली बना सकते हैं। रंगोली को शुभ माना जाता है। किसी भी पर्व में रंगोली बनाकर घर सजाने के साथ ही भगवान को आमंत्रित किया जाता है। इसलिए सुंदर रंगों और कलाकृति से रंगोली बनाकर घर सजा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जन्माष्टमी पर घर और मंदिर सजाने के टिप्स - फोटो : Istock
गोकुल-वृंदावन जैसा नजारा

बाल गोपाल का बचपन गोकुल वृंदावन में बीता। यह जगह उनकी बहुत प्रिय है। नंदलाल ग्वाला थे, जो अपनी गायों को चराने जाते थे। माखन खाते थे और रासलीला करते थे। इस जन्माष्टमी पर आप उनके आसपास गोकुल वृंदावन का दृश्य बना सकते हैं। इसके लिए आप बाजार से कुछ खिलौने ले आएं। कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजारों में मिट्टी की गाय, ग्वालिन, गोवर्धन पर्वत आदि खिलौने मिल जाएंगे, जिसे आप घर पर सजाकर जन्माष्टमी की झांकी तैयार कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें