फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे अमीर खानदान का LIFESTYLE देखिए, जिनकी बहू बनने वाली हैं श्लोका मेहता

Sun, 25 Mar 2018 11:41 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दुनिया के सबसे सफल व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी के परिवार के बारे में हर कोई जानना चाहेगा। क्या आप जानते हैं इतनी बड़ी शख्सियत के मालिक की एक बहुत बड़ी कमजोरी भी है जिसे जानकर यकीनन हैरान रह जाएंगे आप। आइए जानते हैं अंबानी खानदान के बारे में ऐसी कुछ खास बातें जिनके बारे में शायद ही कोई अब तक जानता होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अंबानी परिवार धीरूभाई अंबानी के नाम से जाना जाता है। जिनके दो बेटे हैं मुकेश और अनिल। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक एवं धर्मार्थ कार्यो को देखती हैं। इनके तीन बच्चे हैं: आकाश, ईशा और अनंत। बता दें आकाश अंबानी से ही मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी की बात चल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
मुकेश और नीता अंबानी ने अपने तीनों बच्चों की शिक्षा और संस्कार में हर उस बात का ध्यान रखा, जो उन्हें योग्य बनाने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी बनाए। बता दें आकाश को आज भले ही महंगी कारों का शौक है, लेकिन वो अपने स्कूल टाइम में कभी भी कार से स्कूल नहीं गए। नीता अंबानी स्कूल टाइम में अपने बच्चों को जेब खर्च के लिए सिर्फ पांच रुपए देती थीं। इतना ही नहीं वो उन्हें स्कूल भेजने के लिए घर में मौजूद महंगी गाड़ियां नहीं बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थीं। 

4 of 8
mukesh ambani with wife neeta ambani
आपको जानकर हैरानी होगी कि श्लोका मेहता के होने वाले पति आकाश अंबानी के साथ नीता अंबानी ने अपने बाकी बच्चों को भी कभी भी घर से ज्यादा बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी। आकाश ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने भी श्लोका मेहता की ही तरह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनका यह स्कूल अपने एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटी के लिए काफी मशहूर है।
विज्ञापन

5 of 8
आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी
आकाश को आईपीएल में अपने परिवार की मुंबई इंडियंस टीम के साथ अक्सर देखा जाता है। आकाश को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक है।आकाश रिलायंस के नए प्रोजेक्ट जियो के प्रमुख हैं।इस प्रोजेक्ट को वो अपनी जुड़वा बहन ईशा के साथ संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
शायद ही लोगों को पता होगा कि पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मुकेश अंबानी जैसे कामयाब इंसान के अंदर भी एक कमी है। वो लोगों के सामने बोलते वक्त काफी नर्वस और शर्म महसूस करते हैं। मुकेश के पास बेशुमार दौलत होने के बावजूद उन्होंने कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया। इतना ही नहीं वो शाकाहारी भी हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
फैमिली फोटो
मुकेश अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं ये उनके घर के हर कमरे की दीवार को देखकर ही पता चल जाएगा। उनके हर कमरे की दीवार पर उनके पापा या फिर उनकी फैमिली फोटो लगी हुई है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं
मुकेश को अपना जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने आज तक सिर्फ अपना 50वां जन्मदिन परिवार के लाख कहने के बावजूद मनाया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें