फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ की मां से नाम जुड़ते ही रातों-रात चर्चा में आया यह एक्टर, जी रहा है बेहद आलीशान जिंदगी

Fri, 23 Mar 2018 10:59 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sahil Khan - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर साहिल खान का नाम इन दिनों फिर चर्चा में है। मामला उनके और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के ्अफेयर से जुड़ा है। आयशा श्रॉफ पर आरोप है कि उन्होंने  साहिल खान की गैरकानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाई और वकील रिजवान सिद्दीकी को सौंपी। साहिल आयशा से 17 साल छोटे हैं और उनके बिजनेस पार्टनर थे। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। साल 2015 में आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

2 of 7
Sahil Khan - फोटो : Instagram
साहिल खान है शरमन जोशी के साथ दो फिल्मों- 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' में धमाल मचा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने जैकी श्रॉफ की पत्नी आएशा श्रॉफ के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस शुरू किया जिसका नाम 'कर्मा प्रोडक्शंस' रखा।
विज्ञापन

3 of 7
Sahil Khan - फोटो : Instagram
हालांकि, आएशा ने साहिल खान पर करीब छह करोड़ रुपयों की हेरा-फेरी का आरोप लगाया। साथ ही यह भी बयान दिया कि वह गे हैं। इसके जवाब में साहिल खान ने भी अपनी और आएशा श्रॉफ की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। साहिल खान ने आरोप लगाया कि जैकी श्रॉफ की पत्नी आएशा श्रॉफ अपनी शादीशुदा जिंदगी से बोर होकर उनके साथ जबरन ट्रिप पर जाया करती थीं, और महंगे गिफ्ट्स भी देती थीं।

4 of 7
Sahil Khan - फोटो : Instagram
इन दिनों साहिल खान बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने 'मसल्स एंड बीच' नाम से जिम की चेन शुरू की है। इसका पहला ब्रांच गोवा के बागा बीच पर खुला जहां लोग खुले आसमान के नीचे लोगों को वर्जिश करने का मौका मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Sahil Khan - फोटो : Instagram
साहिल खान की एक वेबसाइट भी है जहां वह ऑनलाइन ट्रेनिंग भी देते हैं। साथ ही उनके कई कोर्स भी चलते हैं जिसके तहत वह अपने क्लाइंट्स को खान-पान और वर्कआउट से जुड़ी सलाह भी देते हैं। इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है जहां वह लाइव वर्कआउट करते हैं। biographynetworth.com के अनुसार साहिल खान की सालाना कमाई 9 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Sahil Khan - फोटो : Instagram
साहिल खान हफ्ते में कम से कम चार दिन वर्कआउट करते हैं। उनकी डाइट में 40 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 40 फीसदी प्रोटीन और 20 फीसदी फैट होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sahil Khan - फोटो : Instagram
साहिल खान अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड लव रोज के साथ अपनी फॉरेन ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें