फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बढ़ा वर्चुअल ट्रैवलिंग का ट्रेंड, कुछ इस तरह हो रहा प्रयोग

Tue, 28 Apr 2020 02:29 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वर्चुअल टूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दुनियाभर में लॉकडाउन की व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में ना ही सड़कों पर कोई गाड़ियां हैं और ना ही आसमान में कोई जहाज उड़ान भर रहे हैं। लॉकडाउन में कहीं दूर यात्रा पर जाने का मजा लेना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि ऐसा कोई भी काम जो करना कठिन हो उसके आसान विकल्प की तलाश की जाती है। भले ही लॉकडाउन में लोगों को घूमने जाना एक बूरे सपना जैसा है लेकिन लोग यात्रा का जुनून बनाए रखने के लिए वर्चुअल ट्रैवलिंग (आभासी यात्रा) का विकल्प खोजा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वर्चुअल टूर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के कारण तो लोग बाहर कहीं घूमने जा नहीं सकते हैं, ऐसे में वर्चुअल टूर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। घर बैठे लोगों को घूमने का मजा दिलाने के लिए कई टूरिज्म ऑपरेटर खास व्यवस्था कर रखे हैं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने भी 'देखो अपना देश' नाम से एक वेबिनार शुरू किया है। इस शो को एक्सपर्ट होस्ट करते हैं और देश की कई मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो वर्चुअल टूर की व्यवस्था बहुत पहले से है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन में इसका ट्रेंड आजकल बढ़ गया है। अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने भी एक नया वर्चुअल प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। इसमें लोगों को वहां की संस्कृति के बारे में दिखाया जाता है।

4 of 5
वर्चुअल टूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्चुअल टूर ने लॉकडाउन में भी लोगों को यात्रा का अनुभव दिलाने में बेहद कारगर है। इस टूर के माध्यम से लोगों को कई जगहों के इतिहास के बारे में पता चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वर्चुअल टूर - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में इंटरने पर ऐसे कई सर्विस प्रोवाइडर हैं, जो वर्चुअल टूर की सुविधा दे रहे हैं। अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो उस जगह के बारे में आप वर्चुअल टूर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें