फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: कई देशों ने संक्रमण को रोकने के लिए यात्राओं पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 27 Apr 2020 09:37 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को रोकने में विश्व के पूरे देश परेशान हैं। इस वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया भर में कई तरह के नियम बनाए जा रहे हैं। ऐसे में कई देश पूरी तरह से लॉकडाउन, यात्रा पर प्रतिबंध, परिवहन सेवा पर रोक के साथ अपनी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर रहे हैं। आज हम आपको कई देशों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस तरह के उपाय किए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : फाइल फोटो
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में देश के नागरिकों, स्थायी निवासियों, एयरलाइन चालक दल और राजनयिकों को छोड़कर किसी को भी देश में प्रवेश करने और घुमने की अनुमति नहीं है। हालांकि यह प्रतिबंध फिजी, किरिबाती, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया, नाउरू, न्यूजीलैंड, नीयू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ (अमेरिकी), सोलाव द्वीप, टोंगा, तुवालु और वानुअतु के नागरिकों पर भी लागू नहीं है।

एयरलाइन और समुद्री चालक दल और संबद्ध सुरक्षाकर्मियों के साथ आधिकारिक सरकारी व्यवसाय पर यात्रा करने वाले लोगों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को भी देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

3 of 9
अर्जेंटीना - फोटो : फाइल फोटो
अर्जेंटीना
अर्जेंटीना में सबसे पहले 15 मार्च को घोषणा किया गया कि कम से कम दो सप्ताह के लिए सभी गैर-निवासियों के लिए देश की सीमा बंद रहेगी और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप से सभी उड़ानें भी बंद रहेंगी। बाद में इस बंद को 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था।

4 of 9
बांग्लादेश - फोटो : फाइल फोटो
बांग्लादेश
13 अप्रैल को बांग्लादेश में कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी सामान्य अवकाश 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। इससे पहले, भूटान, मालदीव और श्रीलंका से उड़ानों को 7 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया था और बहरीन, भारत, कुवैत, मलेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, थाईलैंड, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात से उड़ानें 14 अप्रैल तक निलंबित कर दी गई थीं।
विज्ञापन

5 of 9
कनाडा - फोटो : फाइल फोटो
कनाडा
20 अप्रैल को, संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ने घोषणा किया कि वे अतिरिक्त सीमाओं पर गैर-आवश्यक यात्रा पर प्रतिबंध को अतिरिक्त 30 दिनों के लिए बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
चीन - फोटो : फाइल फोटो
चीन
चीनी अधिकारियों ने 8 अप्रैल को घोषणा किया कि रूस से सीमा पार करने वाले संक्रमित यात्रियों की एक समुह के कारण सूफेनहे शहर को लॉकडाउन के तहत रखा जाएगा। इसके अलावा कोरोनो वायरस के मामलों पर रोक लगाने के लिए 26 मार्च को चीन ने घोषणा किया था कि राजनयिक कार्यकर्ताओं को छोड़कर, अधिकांश विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 9
फ्रांस - फोटो : Pixabay
फ्रांस
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 13 अप्रैल को कहा कि लॉकडाउन के परिणाम अच्छे मिले हैं लेकिन लड़ाई अभी जीती नहीं गई है। इसलिए 11 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में गैर-शेंगेन सदस्य राज्य से आने वाले यात्रियों को फ्रांस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

8 of 9
जर्मनी - फोटो : फाइल फोटो
जर्मनी
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण जर्मनी में भी गैर-शेंगेन सदस्य राज्य से आने वाले यात्रियों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

9 of 9
मलेशिया - फोटो : फाइल फोटो
मलेशिया
मलेशिया ने कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सभी आंदोलन और यात्राओं पर प्रतिबंध को 12 मई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें