फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: जिस घर में होंगी ये 7 चीजें वहां बनी रहती है पैसों की तंगी

Sat, 22 Dec 2018 01:05 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कई बार अच्छी कमाई होने के बावजूद भी घर में बरकत नहीं होती, हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। पैसों की तंगी की वजह कई बार आपके घर में वास्तु दोष को माना जाता है।वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में मौजूद कई चीजों के आस-पास होने से भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है।जिसकी वजह से घर में रहने वाले लोगों को शारीरिक परेशानी, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां पैसों की तंगी हमेशा बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं घर की ऐसी 7 चीजें जिनके घर में होने से धन और सुख में कमी आती है। 
विज्ञापन

2 of 7
कबूतर का घोंसला
घर में कबूतर का घोंसला होना वास्तु विज्ञान के अनुसार अशुभ संकेत है। माना जाता है इससे घर पर कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
मधुमक्खी
मधुमक्खी का छत्ता  
मधुमक्खी या ततैया घर में अगर अपना छत्ता बना दें तो उसे झट से हटा दें। इनका घर में होना अशुभ सूचक होता है।इसकी खास वजह यह भी है कि इनकी वजह से कई बार कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

4 of 7
मकड़ी का जाल - फोटो : अमर उजाला
मकड़ी का जाला
हमेशा कोशिश करें कि घर में मकड़ी का जाल ना लगे। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे घर में उलझन और परेशानी बढ़ती है।
विज्ञापन

5 of 7
टूटा दर्पण
टूटा शीशा
घर में रखा दर्पण या शीशा टूट जाए तो उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे नकारात्मक उर्जा का संचार घर पर बना रहता है।
विज्ञापन

6 of 7
चमगादड़
चमगादड़
घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी है। इसका मतलब घर में रहने वाले लोग घर छोड़कर जा सकते हैं या घर में कुछ बुरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टपकता पानी
नल से पानी टपकना
वास्तु के अनुसार अगर आपके घर के किसी नल से लगातार पानी टपक रहा है तो माना जाता है कि ऐसा होने पर वहां रहने वालों के पैसों में बरकत नहीं होती है।अगर आपके घर पर भी नल से पानी टपकता हो तो तुरंत उसकी मरम्मत करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें