amitabh and aamir
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक ने इस सवाल का जवाब अब दे दिया है और एक परंपरा का नाम बताया है।जानिए, अभिषेक ने क्या कहा और क्या है ये परंपरा? नवल कांत सिन्हा ने लिखा, ''बड़ा आदमी तो वो है, जिसके यहां अमिताभ और आमिर खाना परोसें।बाकी सब मिथ्या ।''अंजू भट्ट लिखती हैं- "अगर अंबानी कहते तो सब बर्तन भी साफ कर देते।"सीमा चौहान लिखती हैं- "समझ नहीं आ रहा है कि अंबानी के घर में बेटी की शादी हुई है या आइफा अवॉर्ड समारोह।"
मीनाक्षी ने लिखा- "इसे ही कहते हैं पैसों की ताकत।"मोहम्मद आदिल लिखते हैं, ''अगर यही काम किसी गरीब के घर पर करते तो क्या बात होती।''अंशुमान मिश्रा ने लिखा, ''अमिताभ बच्चन के खाना परोसने पर इतना हंगामा क्यों। वो भी इंसान हैं कोई एलियन नहीं हैं।''आलोक अंजनी तंज करते हैं, ''ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में अंबानी ने पैसा लगाया था। बस उसी की भरपाई कर रहे हैं।''शाहिद अंसारी लिखते हैं, ''ये हैं भारतीय युवाओं के आइकॉन, जो पैसे पर बिकते हैं। क्या ये लोग कभी किसी गरीब की बेटी की शादी में इतनी शिद्दत से शिरकत करते हैं।''