अपने अक्सर अपनी मम्मी या दादी को कई ऐसी बातें कहते और करते देखा होगा जो आपके लिए सिर्फ अंधविश्वास वाली बातों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। बावजूद इसके इन बातों को बचपन से सुनने की वजह से आप खुद कब इन पर अमल करने लग जाते हैं आपको भी इस बात का पता नहीं होता। आइए जानते हैं जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ अंधविश्वास भरी बातों के बारे में जिन्हें हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं…
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
बिल्ली रास्ता काट जाए
काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो दूसरे रास्ते से निकलो वरना जिस काम के लिए जा रहे हो वो नहीं होगा। इसके अलावा किसी के अंतिम संस्कार से आकर तुरंत नहा लेना चाहिए, ऐसा न करने से आप पर बुरी आत्मा का असर हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
खुले बाल
अगर बाल खुले हों तो बरगद या पीपल के पेड़ के नीचे से मत निकलो। रात को बाल खोलकर मत रखो, इससे बुरी आत्माओं का हम पर बुरा असर पड़ता है।
4 of 8
नाखून काटना
हफ्ते के सातों दिन में से जिस दिन आपका जन्म हुआ है उस दिन नाखून काटने से लाइफ छोटी होती है।
विज्ञापन
5 of 8
जूते
अगर आपके जूते एक-दूसरे के ऊपर उल्टे पड़े हुए हैं तो इसका मतलब है कि आपका किसी से झगड़ा होने वाला है।
विज्ञापन
6 of 8
कुत्ते का अजीब आवाजें निकालना
रात को कुत्ते का अजीब और तेज आवाजें निकालने का मतलब होता है कि यहां आस-पास कोई बुरी आत्मा है या आसपास किसी की मौत होने वाली है।
विज्ञापन
7 of 8
दोबारा जन्म
जिस घर में किसी की मौत हुई हो और कुछ समय बाद उस घर में कोई महिला प्रेग्नेंट हो जाए तो कहते हैं कि वही व्यक्ति दोबारा जन्म ले रहा है।