नताशा पूनावाला
- फोटो : instagram/Natasha Poonawalla
महाराष्ट्र के पुणे में दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी, जहां तत्कालीन मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, विजय माल्या समेत बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। नताशा की दोस्ती बॉलीवुड से लेकर फैशन इंडस्ट्री के लोगों तक है। मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, करीना कपूर खान, मनीष मल्होत्रा समेत कई बड़े सेलेब्स नताशा के अच्छे दोस्त हैं।