फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Hacks: क्या अक्सर दूध और चाय उबलकर पैन से बाहर निकल जाती है तो अपनाएं ये ट्रिक्स

Sun, 16 Mar 2025 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर दूध या चाय उबलकर गैस पर गिर जाती है, जिससे गैस गंदी हो जाती है और साफ करने में भी परेशानी होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर इसे रोक सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
क्या अक्सर दूध और चाय उबलकर पैन से बाहर निकल जाती है तो अपनाएं ये ट्रिक्स - फोटो : Adobe stock
Kitchen Hacks: अक्सर घरों में दूध या चाय उबालते समय बर्तन से बाहर गिर जाती है, जिससे गैस गंदी हो जाती है और सफाई में काफी परेशानी होती है। ये समस्या हर किसी के साथ होती है, खासकर जब हम किसी और काम में व्यस्त हो जाते हैं और दूध या चाय को ध्यान से नहीं देखते। तेज आंच और झाग बनने के कारण दूध या चाय जल्दी उबलकर गिर जाती है।

यदि आप भी इसी दिक्कत से परेशान हैं तो कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं और बिना किसी चिंता के दूध और चाय उबाल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार और कारगर उपाय।  
विज्ञापन

2 of 8
बर्तन के किनारे घी या मक्खन लगाएं - फोटो : Adobe stock

बर्तन के किनारे घी या मक्खन लगाएं

ये एक ऐसा तरीका है, जिसको अपनाने के बाद आप जब भी चाय या दूध उबालेंगे तो वो पैन से बाहर नहीं निकलेगी। इसके लिए जब भी आप दूध या चाय उबालने जाएं, तो बर्तन के ऊपरी किनारों पर हल्का सा घी या मक्खन लगा दें। इससे दूध जब उबलता है, तो झाग ऊपर उठने के बावजूद बर्तन से बाहर नहीं गिरता।    

 
विज्ञापन

3 of 8
पैन के ऊपर चम्मच रखें - फोटो : Adobe stock
पैन के ऊपर चम्मच रखें

जब भी चाय या दूध उबाल रहे हैं तो पैन के ऊपर एक लकड़ी का चम्मच या करछी रख दें। यह झाग को ऊपर उठने से रोकता है और दूध या चाय बाहर नहीं गिरती। अगर ये करछी या चम्मच लकड़ी की होगी, तो ज्यादा लाभकारी रहेगा, क्योंकि लकड़ी की करछी दूध के तापमान को नियंत्रित करती है और उबाल को संतुलित रखती है।  

4 of 8
धीमी आंच पर उबालें - फोटो : Adobe stock
धीमी आंच पर उबालें
  
तेज़ आंच पर दूध और चाय जल्दी उबलती है और झाग बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इसे रोकने के लिए हमेशा दूध या चाय को धीमी आंच पर उबालें। मीडियम या लो फ्लेम पर उबालने से दूध या चाय धीरे-धीरे गर्म होगी और झाग बनने की प्रक्रिया नियंत्रित रहेगी। बीच-बीच में दूध या चाय को हिलाते रहें ताकि यह जले नहीं और सही तरीके से उबले।  
विज्ञापन

5 of 8
बर्तन में स्टील का चम्मच डालें - फोटो : इंस्टाग्राम
बर्तन में स्टील का चम्मच डालें
 
जब भी दूध या चाय उबालें, तो उसमें एक छोटा स्टील का चम्मच डाल दें। ये गर्मी को समान रूप से बांटने में मदद करता है और उबाल को नियंत्रित करता है। स्टील का चम्मच झाग को बनने से भी रोकता है, जिससे दूध या चाय बर्तन से बाहर नहीं गिरती।  
विज्ञापन

6 of 8
बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें
  
अगर आपको ज्यादा मात्रा में दूध या चाय उबालनी हो, तो हमेशा बड़े बर्तन का उपयोग करें। छोटे बर्तन में झाग जल्दी भर जाता है और दूध या चाय बाहर गिरने लगती है। बड़े बर्तन में अधिक जगह होती है, जिससे उबालते समय झाग आसानी से फैलता है और गिरने की संभावना कम हो जाती है।  
विज्ञापन

7 of 8
बर्तन को ढककर न रखें - फोटो : Adobe stock
बर्तन को ढककर न रखें
  
कई लोग दूध या चाय उबालते समय बर्तन को ढक देते हैं, जिससे गर्मी अंदर ही बनी रहती है और झाग जल्दी बन जाता है। इससे दूध या चाय उबालकर बाहर गिरने लगती है। इसलिए दूध उबालते समय बर्तन को खुला रखें या अगर ढकना ही हो, तो थोड़ा सा ढक्कन हटा कर रखें ताकि भाप बाहर निकल सके।  
विज्ञापन

8 of 8
बीच-बीच में हिलाते रहें - फोटो : Istock
बीच-बीच में हिलाते रहें
 
अगर आप दूध या चाय उबाल रहे हैं, तो इसे बीच-बीच में हिलाते रहें। इससे दूध का तापमान संतुलित रहेगा और झाग बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी। यह तरीका दूध को जलने से भी बचाता है और उबाल को नियंत्रित करता है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें