फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर की सीटी काली और गंदी हो तो इन आसान टिप्स से करें साफ, चमक कर हो जाएगी नई जैसी

Tue, 08 Nov 2022 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कुकर की सीटी साफ करने के तरीके - फोटो : Istock
Kitchen Hacks: भारतीय रसोई में खाना पकाने के लिए तरह तरह के बर्तनों का उपयोग होता है। इन्हीं बर्तनों में प्रेशर कुकर भी है। कम समय में भोजन उबालने, पकाने के लिए प्रेशर कुकर का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग करना बहुत आसान है। खाना पकने पर प्रेशर कुकर में लगी सीटी आवाज करने लगती है और हमें पता चल जाता है कि अंदर पक रहा भोजन तैयार हो गया है। लेकिन जब प्रेशर कुकर की सफाई की बात आती है, तो कई लोगों को दिक्कत होती है। प्रेशर कुकर की सीटी छोटी सी होती है, जो बहुत गंदी हो जाती है। काली और गंदी कुकर की सीटी को साफ करने के कुछ आसान टिप्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप कुकर की सीटी को नया जैसा चमकदार बना सकते हैं। यहां जानें कुकर की सीटी की सफाई के आसान तरीके।
विज्ञापन

2 of 4
गर्म पानी से करें साफ - फोटो : Social media
गर्म पानी से करें साफ

कुकर की गंदी काली सीटी की सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। सीटी को गरम पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। इससे सीटी पर लगे सब्जी और दाल के दाग गीले होकर साफ हो जाएंगे। फिर जूने से साफ कर लें।
विज्ञापन

3 of 4
इयर बड - फोटो : Istock
इयरबड का करें उपयोग

प्रेशर कुकर में दाल या सब्जी उबालते हैं तो वह ऊपर की ओर आने पर सीटी पर लग जाता है। इससे सीटी पीली पड़ जाती है। सही से सफाई न होने के कारण सब्जी या दाल सीटी पर जमती चली जाती है और गंदगी बन जाती है। इसे साफ करने में काफी दिक्कत होती है। इसलिए कुकर की सीटी के अंदर जमी दाल या सब्जी के दाग साउ करने के लिए सीटी को गीला करें। फिर इयरबड में थोड़ा सा बर्तन धोने वाला साबुन लगाकर अंदर डालें। सीटी के अंदर की गंदगी का निकालकर साफ कर लें।
विज्ञापन

4 of 4
लिक्विड डिशवाॅश - फोटो : istock
लिक्विड डिशवाश

बाजार में कई तरह के लिक्विड डिश वॉश मिल जाएंगे। जली भुनी चिकनाई को आसानी से साफ करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। कुकर की सीटी साफ करने के लिए एक कटोरी पानी में थोड़ा सा डिश वॉश मिलाकर सीटी को भिगोकर कुछ मिनट के लिए रख दें। फिर जूने से सीटी के अंदर अच्छे से सफाई कर लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें