चौधरी चरण सिंह
देश के पांचवें प्रधानमंत्री हुए- चौधरी चरण सिंह, जो कि खुद एक किसान परिवार से थे। किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को हुआ था। उनके जन्मदिवस पर ही 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। दरअसल, भारतीय किसानों की स्थिति में सुधार लाने का श्रेय उन्हें जाता है। खुद किसान परिवार से होने के कारण वह किसानों की समस्या और स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ होते थे, इसलिए उन्होंने किसानों के लिए कई सुधार कार्य किए थे।