KGF Actor Yash Net Worth: कन्नड़ फिल्म केजीएफ रिलीज होने के बाद सुपरस्टार यश का क्रेज लोगों में बहुत अधिक बढ़ गया। फैंस केजीएफ चैप्टर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं 14 अप्रैल को केजीएफ 2 को कन्नड़ के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया। फिल्म को देखने के बाद लोग केजीएफ और यश के दीवाने हो गए हैं। यश को राॅकी भाई के नाम से भी जाना जाने लगा है, जो फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम है। यश का स्टाइल, पर्सनैलिटी और अभिनय सभी कुछ शानदार है। अब तक यश कन्नड सिनेमा तक ही सीमित थे। अपने 14 साल के फिल्मी करियर में यश ने 11 हिट फिल्में दीं। यश आज एक बहुत लग्जरी लाइफ जीते हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि नेशनल हीरो बन चुके यश के पिता परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। सुपरस्टार यश के फिल्मी करियर से सफलता तक के मुकाम, उनकी आय, संपत्ति और लग्जरी लाइफ के बारे में जानें सबकुछ।