फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक तापमान में घर को इन तरीकों से रखें ठंडा

Wed, 17 Mar 2021 08:50 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर के तापमान को सामान्य कर सकते हैं - फोटो : Social Media

गर्मियां आते ही बाहर तो क्या घरों में भी तापमान बढ़ने लगता है। घरों में दोपहर का समय बिताना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में छोटे- मोटे परिवर्तन करके आप अपने घर के तापमान को सामान्य कर सकते हैं। कूलर की हवाएं भी दोपहर के समय गर्म हो जाती है और एसी से बिजली का बिल बहुत अधिक बढ़ जाता है और यदि तापमान बहुत अधिक बढ़ गया तो स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने लगेगा। अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को आजमाकर घर को रखें ठंडा।  

 

विज्ञापन

2 of 5
हल्के रंग की बेडशीट बिछाएं - फोटो : Social media

हल्के रंग की बेडशीट बिछाएं
गर्मी में बहुत जरूरी है कि आप अपनी बेडशीट के रंग का चयन समझदारी से करें। कोई भी हल्के रंग की बेडशीट बिछाएं, पर्दे, सोफा कवर आदि भी हल्के रंग के ही हों। हल्के रंग गर्मी को सोखते नहीं है। वहीं गहरे रंग तापमान को और भी बढ़ा देते हैं। कोशिश करें कि सफेद रंग का ज्यादा इस्तेमाल हो। यदि आपके कमरे में सीधा धूप भी आती होगी तब भी इस उपाय से गर्मी नहीं लगेगी। 

 

विज्ञापन

3 of 5
कूलर के पानी में आइस क्यूब डाल दें - फोटो : social media

कूलर में डालें आइस क्यूब
दोपहर के समय या बहुत अधिक तापमान होने पर कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपका कमरा एकदम ठंडा रहे तो आप कूलर के पानी में आइस क्यूब डाल दें। जैसे -जैसे बर्फ पिघलेगी कूलर की हवा में अपने आप ठंडक आने लगेगी। आपको ऐसा महसूस होगा कि आप एसी की हवा में सो रहे हैं। चलते कूलर में भूलकर भी आइस क्यूब न डालें। 

4 of 5
गहरे रंग की छतें बहुत जल्दी गर्म हो जाती है - फोटो : social media

छत पर हो हल्का रंग
आजकल कलर कॉम्बिनेशन के चक्कर में लोग घरों की छत पर गहरे रंग का उपयोग कर लेते हैं, जो कि उनके लिए गर्मी के मौसम में दुखदायी बन जाता है। गहरे रंग की छतें बहुत जल्दी गर्म हो जाती है और पूरा घर तपने लगता है। यदि आप छत पर सफेद रंग या पीओपी करेंगे तो आपके घर की गर्मी लगभग 80 प्रतिशत तक कम हो जाएगी और दिन और रात में एक सी ठंडक बनी रहेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर का वातावरण ठंडा रहेगा - फोटो : pinterest
पौधे लगाएं 
गर्मी शुरू होते समय पौधे लगाएं और कोशिश करें कि पौधे पूरब-पश्चिम में लगाएं ताकि धूप सीधा न आए। आगे चलकर यही पौधे पेड़ बन जाएंगे और आपके लिए गर्मियां निकालना आसान हो जाएगी। दोपहर होते ही इन पौधों में पानी डालना शुरू करें ताकि नमी बनी रहे। ऐसा करने से घर में आने वाली हवाओं में गर्माहट नहीं रहेगी। घर का वातावरण ठंडा रहेगा। ऐसे पौधे चुनकर लाएं, गर्मियों में जिनका पोषण करना आसान हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें