फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडशीट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, बाद में नहीं होगा पछतावा

Mon, 12 Apr 2021 04:26 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रंग-बिरंगी और आरामदायक बेडशीट मिलती हैं - फोटो : अमर उजाला

बेडशीट कहने को तो बिस्तर पर बिछाने वाला सामान्य सा कपड़ा है लेकिन इसके रंग, मटेरियल आदि का बहुत प्रभाव पड़ता है। बाजारों में आजकल कई तरह की रंग-बिरंगी और आरामदायक बेडशीट मिलती हैं जो कि पूरे बेडरूम को बदल देती हैं। कई बार हम बाजार से उत्साह में कोई बेडशीट ले तो आते हैं लेकिन जब घर का आकर वह अच्छी नहीं निकलती है तो हम खुद को ठगा हुआ सा पाते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि बेडशीट खरीदते समय ही हम कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आगे चलकर हमें पछताना न पड़े। अगली स्लाइड्स से देखें बेडशीट खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना होता है बेहद जरूरी। 

विज्ञापन

2 of 5
थ्रेड काउंट का ख्याल रखेंगे तो आपको पछतावा नहीं होगा - फोटो : Social media

थ्रेड काउंट
थ्रेड काउंट, यह एक ऐसी चीज है जिसके विषय में हर किसी को जानकारी नहीं होती है लेकिन बेडशीट खरीदते वक्त यदि आप थ्रेड काउंट का ख्याल रखेंगे तो आपको पछतावा नहीं होगा। थ्रेड काउंट का अर्थ होता है कि कपड़े के प्रति वर्ग इंच में धागों की संख्या कितनी है। जिस बेडशीट का थ्रेड काउंट जितना ज्यादा होगा, वह उतनी ही अच्छी निकलेगी इसलिए 200 थ्रेड काउंट से कम की बेडशीट न लें। 

विज्ञापन

3 of 5
गर्मियों के लिए बेडशीट लेना है तो कॉटन ही सर्वश्रेष्ठ है - फोटो : अमर उजाला

मौसम के अनुसार हो फेब्रिक
बेडशीट खरीदते वक्त फेब्रिक बहुत मायने रखता है। गर्मी में यदि आप सिल्क और लिनेन की चाहे जितनी ही महंगी बेडशीट खरीद लें, आपको परेशान ही होना पड़ेगा इसलिए यदि गर्मियों के लिए बेडशीट लेना है तो कॉटन ही सर्वश्रेष्ठ है। कॉटन से जहां आपको शीतलता का अहसास होगा, वहीं ये आरामदायक भी रहेगी और इसमें वैरायटी भी बाजार में खूब उपलब्ध हो जाती है। 

4 of 5
पलंग और गद्दे दोनों का नाप अलग होता है - फोटो : सोशल मीडिया

बेडशीट के लिए नाप
यदि आप बेडशीट लेने जा रहे हैं तो आपको यह स्पष्ट होना चाहिए कि पलंग और गद्दे का नाप क्या है? पलंग और गद्दे दोनों का नाप अलग होता है, ऐसे में यदि आप नाप को लेकर स्पष्ट नहीं रहेंगी तो पूरी संभावना है कि आप गलत बेडशीट उठा लाएं। यदि बड़ी बेडशीट आती है तो एकबार को उसे फिर भी उपयोग में लिया जा सकता है लेकिन यदि छोटी आ गई तो वो किसी भी काम की नहीं रहेगी, वो आपका नुकसान ही होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपयोगिता और निर्देशों पर जरूर ध्यान दें - फोटो : social media
निर्देश जरूर देख लें
जब आप बेडशीट खरीद रहे हैं तब उस पर निर्देश वाले स्टीकर को ध्यान से देखें। यदि आप रोजमर्रा के उपयोग के लिए कोई ऐसी बेडशीट ले आती हैं जिसे सिर्फ ड्राय क्लीन ही किया जा सकता है या मशीन में धोना संभव नहीं है तो आप परेशान हो जाएंगी। साथ ही बेडशीट समय से पहले खराब भी होने लगेगी इसलिए बेडशीट लेते समय उसकी उपयोगिता और निर्देशों पर जरूर ध्यान दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें