फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Rangoli Design: घर की खूबसूरती बढ़ाएगी करवा चौथ 2025 की यूनिक रंगोली डिजाइन आइडियाज

Fri, 10 Oct 2025 07:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2025 Rangoli Design Idea: जब आपकी रंगोली चांदनी रात में दीपों से जगमगाएगी, तो वह न केवल घर को रोशन करेगी बल्कि आपके रिश्ते की ऊष्मा भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ रंगोली डिजाइन - फोटो : Amar ujala
Karwa Chauth 2025 Rangoli Design Ideas : करवा चौथ पर सुहागिनें न केवल पूजा की तैयारी करती हैं, बल्कि अपने घर और आंगन को भी रंगोली से सजाती हैं। सोलह श्रृंगार के साथ ही घर की सज्जा की जाती है। रंगोली नारी के मंगल-संस्कारों और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। करवा चौथ 2025 में अगर आप अपनी पूजा की जगह या छत को आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो पारंपरिक से लेकर आधुनिक तक कई तरह की रंगोली डिजाइन आजमा सकती हैं।

भारतीय संस्कृति में रंगोली को शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं के स्वागत का प्रतीक माना गया है। करवा चौथ की शाम जब महिलाएं चांद का व्रत खोलती हैं, तब सजी हुई रंगोली पूजा स्थान को पवित्र और सुंदर बना देती है। करवा चौथ की पहचान चांद और छलनी से होती है। इसे केंद्र में बनाकर आस-पास दीपक और फूलों का पैटर्न बना सकते हैं। जब आपकी रंगोली चांदनी रात में दीपों से जगमगाएगी, तो वह न केवल घर को रोशन करेगी बल्कि आपके रिश्ते की ऊष्मा भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ की रंगोली डिजाइन - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ का पर्व प्रतीक है चांद के दीदार है। इस पर्व में सुहागिन महिला छलनी से चांद देखती हैं और फिर अर्घ्य देकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इसी चित्रण को रंगोली के जरिए जमीन पर उतारकर आप हर किसी को अचंभित कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन काफी आकर्षक दिखती है। इसमें महिला को चांद देखते हुए रंगोली के द्वारा दिखाएं।
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ की रंगोली डिजाइन - फोटो : Amar Ujala
अगर आप आसान रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो एक चकोर आकृति बनाएं जो किसी खिड़की या बालकनी की तरह प्रतीक हो। उसके अंदर पर्दे, फूलों की लटकन और छलनी की  आकृति बनाएं। दीपक जलाकर इस रंगोली डिजाइन को अधिक आकर्षक बनाएं। तस्वीर में दी गई डिजाइन आसानी से बनाने के लिए महिला की आकृति को हटा भी सकते हैं। 

4 of 5
करवा चौथ की रंगोली डिजाइन - फोटो : Amar Ujala
अधिक सिंपल रंगोली डिजाइन के लिए एक गोल आकृति बनाएं जिसके अंदर सफेद रंग से चांद की डिजाइन बनाकर इसे छलनी और चंद्रमा का रूप दें। पास में पूजा की थाली, कलश, दीपक  आदि बनाकर रंगोली पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
घर का आंगन बड़ा है तो इस तरह की रंगोली डिजाइन से सजावट करें। करवा चौथ पर इस तरह की डिजाइन आकर्षक दिखती है और बनाने में आसान होती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें