karwa chauth par na pahnein ye rang
- फोटो : amar ujala
काले या सफेद कपड़े न पहनें
करवा चौथ पर सुहाग का लाल, गुलाबी या मरून रंग पहनना शुभ होता है। हालांकि आप कई अन्य रंगों को भी शामिल कर सकते हैं, लेकिन काले या सफेद रंग के कपड़े अशुभ माने जाते हैं। हिंदू धर्म में किसी पूजा अनुष्ठान के मौके पर इस रंग के कपड़े नहीं पहने जाते हैं। करवा चौथ सौभाग्य और प्रेम का पर्व है, इसलिए शुभ रंगों का चयन करें।
व्रत खोलने में जल्दबाजी न करें
चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलें। बिना चंद्र दर्शन के भोजन ग्रहण करना अपूर्ण व्रत माना जाता है। अगर चंद्रमा दिखने में देरी हो रही है तो समयानुसार व्रत न खोलें। बल्कि कुछ देर इंतजार करें। विधि विधान से ही उपवास खोलें।
थकान से बचें
दिनभर उपवास के कारण शरीर कमजोर हो सकता है, इसलिए भारी काम न करें। धूप में न निकलें और शारीरिक श्रम न करें, ताकि आपका शरीर थकान से बच सके।