Amitabh Bachchan Lifestyle: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को 80 वर्ष के हो गए हैं। आज बॉलीवुड के शंहशाह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ 50 वर्षों से ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।वर्षों तक एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने और अपने दमदार अभिनय के दम पर अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में बहुत शोहरत कमाई। उनका रुतबा इतना है कि फैंस अमिताभ को भगवान का दर्जा देते हैं। हर रविवार अमिताभ के घर के बाहर सैकड़ों लोगों का हुजूम लगता है, जो सिर्फ अभिनेता अमिताभ की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचते हैं। अमिताभ ने अपने करियर में ब्लाॅकबस्टर फिल्में देकर नाम और पहचान तो बनाई ही, साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी बनाई। करियर के शुरूआती दिनों में महज 500 रुपये की सैलरी पर काम करने वाले अमिताभ अब एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। 80 साल के अमिताभ जब कौन बनेगा करोड़पति के जरिए घर घर में टीवी पर नजर आते हैं, तो उनकी फिटनेस के सामने हॉट सीट पर बैठे युवा कंटेस्टेंट भी पीछे रहे जाते हैं। आइए जानते हैं अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिटनेस समेत आय, बंगले, गाड़ियों के कलेक्शन और कुल संपत्ति के बारे में।