फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर खुद को देना चाहती हैं स्पेशल लुक तो बेहद काम आएंगे ये 6 तरीके

Thu, 25 Oct 2018 09:47 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
महिलाओं का सबसे खास त्योहार करवा चौथ इस बार 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा।इस खास दिन हर महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान से कामना करती है।इस व्रत में जितना महत्व आस्था का है उतना ही महत्व श्रृंगार का भी है। महिलाएं इस खास दिन के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में  जिनकी मदद से आप अपने इस दिन को खूबसूरत बनाने के साथ खास भी बना सकती हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ के लिए डाइट में करें परिवर्तन
अभी से महिलाएं अपने खाने पीने में पौषिक आहार शामिल करना शुरू कर दें। खूबसूरत दिखने के लिए आप अपने खाने में फल और हरी सब्जियों को शामिल करें। कोशिश करें कि अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा दूध, दही पनीर और कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करें। 
 
विज्ञापन

3 of 7
स्किन के ऐसे बनाएं परफेक्ट
स्किन को फिट और स्वस्थ बनाने के लिए सबसे बेस्ट तरीका है कि आप घर में ही शहद, दही, हल्दी का पेस्ट व मलाई शए बने उबटन से मसाज करें। इन घरेलू उपायों को कर आप करवा चौथ तक अपनी स्किन को क्लीन व चमकदार बना लेंगी।

4 of 7
करवा चौथ हेयरस्टाइल और लिप्स
आपके लुक को चार चांद लगाने में आपके हेयर स्टाइल का सबसे बड़ा हाथ होता है। आप चाहे तो अच्छा सा कलर या हेयर कट ले सकते हैं। वहीं होठों के लिए लाल व बरगैंडी रंग की लिप्सटिक लगाएं।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ आई मेकअप
चेहरे के मेकअप के साथ साथ सबसे जरूरी है कि महिलाएं आई मेकअप पर भी ध्यान दें। आई मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
इंस्टैंट ग्लो के लिए
करवाचौथ पर आप कितना भी हेवी मेकअप या बेहतरीन ज्वेलरी पहन लें, लेकिन अगर आपकी त्वचा पर ग्लो नहीं होगा तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। इसके लिए आप गोल्ड फेशियल व हल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड फेशियल बेहतरीन विकल्प हैं जो कम समय में आपकी त्वचा को ग्लो देंगे।      


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन
इस त्योहार में मेहंदी का सबसे खास रोल होता है। एक तरफ यह सुहाग की निशानी है तो दूसरी तरफ यह महिलाओं के हाथों व पैरों को खूबसूरत बनाती है। महिलाएं इसे लगवाने के लिए घंटों लाइन में लगी रहती हैं। आजकल मेहंदी के कई डिजाइन चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें