फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva Chauth Dress: करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं पहनें इस रंग के कपड़े, मिलेगा ये खास लाभ

Mon, 22 Oct 2018 09:16 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
करवा चौथ का व्रत इस बार 27 अक्टूबर को पड़ रहा है। यह व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ अपने त्योहार का मजा दोगुना करना चाहती हैं तो पूजा के लिए अपनी राशि के हिसाब से कपड़ों का चुनाव करें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि 
मेष राशि की महिलाएं अगर करवा चौथ की पूजा के समय लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करेंगी तो उनके लिए अच्छा होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि 
वृष राशि की महिलाओं के लिए इस करवा चौथ सिल्वर और लाल रंग सबसे शुभ माना गया है । इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से उनके लिए पति के प्यार में कभी कमी नहीं आएगी।
 

4 of 13
मिथुन राशि 
इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना चाहिए। ऐसा करने से उनके पति की आयु लंबी होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि 
कर्क राशि की महिलाएं अगर इस करवा चौथ लाल-सफेद रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करती हैं। इसके अलावा भोग में भी सफेद बर्फी का उपयोग करती हैं तो उन्हें अपने पति का दोगुना प्यार मिलेगा।

 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। ये महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से भगवान उन पर जल्दी प्रसन्न होंकर आप दोनो के बीच हमेशा प्यार बनाएं रखेंगे। 

 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि 
कन्या राशि वाली महिलाएं लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें तो उनके दाम्पत्ति जीवन में मधुरता और बढ़ जाएगी।

 

8 of 13
तुला राशि 
इस राशि की महिलाओं को इस साल पूजा करते समय लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े उनके लिए बेहद शुभ हो सकते हैं। ऐसा करने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बने रहेंगे। 

9 of 13
वृश्चिक राशि 
इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा। 

 

10 of 13
धनु राशि 
इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें तो भगवान उन पर प्रसन्न हो जाएंगे। 

 

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है इलेक्ट्रिक ब्लू। इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी हो सकती है।

 

12 of 13
कुंभ राशि
ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
इन महिलाओं को लाल रंग या फिर गोल्डन कलर या दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ होगा। ऐसा करने से वह अखंड सौभाग्यवती बनी रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें