Kargil Vijay Diwas: हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में भारत ने वीरता से जीत हासिल की थी और यह दिन उसी ऐतिहासिक विजय का प्रतीक है। इस मौके पर अगर देशभक्ति का जज्बा और आत्मगौरव बढ़ाना हो तो कुछ जोशीले देशभक्ति के नारे (Deshbhakti Ke Nare) आपके भीतर नई ऊर्जा भर सकते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या सोशल मीडिया पर इन नारों को शेयर करके इस दिन को और भी खास बनाया जा सकता है।