फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर: अरबों में है बेबो की संपत्ति, इन महंगे बैग का है शौक, चलती हैं इन लग्जरी कारों से

Wed, 24 Mar 2021 10:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर वे हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उनके फैंस भी अपनी इस पसंदीदा एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं और उनके जैसे दिखने की कोशिश करते हैं। करीना आज फिल्म जगत का एक बहुत बड़ा नाम है, और बड़े पर्दे पर उनकी फिल्मों को काफी प्यार मिलता है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज करीना एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं करीना कपूर खान की लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, करीना कपूर बिना नाश्ता करे व्यायाम करना पसंद नहीं करती हैं। इसके लिए वे प्री-वर्कआउट फूड्स के रूप में अंडा, पोहा, अजवाइन के पराठे और टोस्ट खाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपना वर्कआउट करने के बाद करीना जल्दी लंच कर लेती हैं, और एक अच्छी डाइट लेती हैं। वे दही चावल, दही ओट्स, मल्टी ग्रेन रोटी और लौकी, तोरी, करेला, बींस आदि की सब्जी खाना पसंद करती हैं।

4 of 9
Kareena Kapoor Khan - फोटो : Instagram
करीना ने बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें, कभी खुशी कभी गम, हीरोइन, गुड न्यूज, थ्री इडियट्स, जब वी मेट, बजरंगी भाई जान, टशन, बॉडीगॉर्ड जैसी कई अन्य फिल्में शामिल हैं। बेबो की अदाकारी को काफी सराहा गया और उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

5 of 9
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page
बात करीना कपूर की कमाई की करें, तो वे फिल्मों, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन के जरिए मोटी कमाई करती हैं। साल 2019 में करीना ने डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस शो के लिए तीन करोड़ रुपये फीस ली थी।
विज्ञापन

6 of 9
kareena kapoor in saree - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना एक फिल्म के लिए लगभग पांच से दस करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। जबकि एक विज्ञापन के लिए वे तीन से चार करोड़ रुपये लेती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर को कई महंगे हैंडबैग्स रखने का भी काफी शौक है। उनके पास जिमी चू, कैमियो क्लच, टॉड डी बैग और चैनल मिनी जैसे कई महंगे ब्रांड्स के बैग हैं।

8 of 9
kareena kapoor - फोटो : instagram
बात करीना कपूर के कार कलेक्शन की करें तो उनके पास कई महंगी व लग्जरी कारें हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू, लेक्स्स, टोयोटा लैंड क्रूजर और पोर्शे जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं।
विज्ञापन

9 of 9
kareena kapoor - फोटो : instagram
बात अगर करीना कपूर की नेट वर्थ की करें, तो ये आपकी और हमारी सोच से कहीं ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना की नेट वर्थ 16 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें