फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना ना सही पर ये 5 एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान भी करती रहीं काम, बॉलीवुड ने किया सलाम

Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kareena kapoor khan - फोटो : PTI
तैमूर के जन्म के बाद पहली बार करीना कपूर खान फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से बड़े परदे पर आने की तैयारी में हैं। फिल्म का ऐलान यूं तो साल 2016 में हुआ था लेकिन करीना कपूर की प्रेग्नेंसी के चलते ये फिल्म लेट हो गई और अब 2 साल बाद जाकर ये फिल्म 1 जून को रिलीज होने जा रही है। करीना कपूर ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने शूटिंग नहीं की थी क्योंकि उन्हें प्रेग्नेंसी इंश्योरेंस नहीं मिला था। भारत में गर्भवती महिलाओं के लिए कोई इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है। जिसके बाद फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर भी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थीं और फिल्म को एक साल बाद शुरू किया गया। भले ही करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग नहीं की लेकिन ऐसी कई एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की।
विज्ञापन

2 of 6
Sridevi - फोटो : Instagram
1997 में जब श्रीदेवी पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं तब वो 'जुदाई' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस की थी। जिसमें श्रीदेवी के साथ उर्मिला भी हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि फिल्म में उर्मिला के रोल को देखते हुए श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम जाह्नवी रखा था।
विज्ञापन

3 of 6
jaya bachchan
हिंदी फिल्मों के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग से करीब साल भर पहले अमिताभ और जया बच्चन की शादी हुई थी। शूटिंग के दौरान जया गर्भवती थीं। अमिताभ फिल्म को इस बात के लिए भी याद करते हैं। फिल्म के बाद दोनों की पहली संतान श्वेता का जन्म हुआ था। 

4 of 6
Kajol
फिल्म ‘वी आर फैमेली’ और ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ की शूटिंग के दौरान काजोल दूसरी बार मां बनने वाली थीं। करण जौहर और अजय देवगन ने शूटिंग में उनका पूरा ख्याल रखा। शूटिंग खत्म होने के बाद काजोल ने अपने बेटे युग को जन्म दिया। इससे पहले उनकी बेटी थी, न्यासा।
विज्ञापन

5 of 6
nandita das
नंदिता दास को निर्देशक ओनीर की फिल्म ‘आई एम’ की शूटिंग करनी थी और वो प्रेग्नेंट हो गईं लेकिन उन्होंने घर बैठने की बजाय शूटिंग को तवज्जो दी और पांचवें महीने तक शूटिंग की। रोचक बात ये है कि फिल्म में उन्हें ऐसी लड़की का रोल निभाना था, जो अकेली रहती है मगर मां बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही चावला
जूही चावला भी दो बच्चों की मां हैं और गर्भावस्था के दिनों में वो लगातार काम करती रहीं। जब वो पहली बार मां बनने वाली थीं तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया था। जबकि दूसरी बार गर्भवती होने के दौरान वो फिल्म ‘झंकार बीट्स’ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वो एक गर्भवती गृहिणी की ही भूमिका निभा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें