अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पिछले कई सालों से अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए वो हर किसी के चेहरे पर एक प्यारी मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनका ये शो जरूर बंद है, लेकिन दर्शक अपने इस पसंदीदा कॉमेडियन को काफी मिस कर रहे हैं। वहीं, कपिल ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बड़ा नाम और काफी शौहरत भी कमाई है। इसी की बदौलत कपिल के पास एक नहीं बल्कि दो घर हैं, जिनकी तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं।