फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Bieber Birthday: जानिए कैसी है पॉप सिंगर की लाइफस्टाइल, इतने कम उम्र में बन गए थे सेंसेशन

Fri, 01 Mar 2019 10:57 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
justin biber
1 मार्च 1994 को जस्टिन बीबर का जन्म हुआ था। जस्टिन बीबर पूरे विश्व में फेमस सिंगर हैं। कैनेडियन पॉपस्टार जस्टिन बीबर एक जानामान नाम है, करोड़ों लोग उनके दीवाने हैं। जस्टिन ने महज 13 साल की उम्र में यू-ट्यूब के एक वीडियो से लाखों दिलों में जगह बना ली थी। 13 साल की उम्र में जस्टिन बीबर का वीडियो इंटरनेट सेंसेशन बन गया था और करोड़ों लोग उनके दीवाने हो गए थे। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कैसी है जस्टिन बीबर की लाइफस्टाइल। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
justin biber
जस्टिन बीबर का पहला यूट्यूब वीडियो उनकी मां ने ऐसे ही यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था। नए सिंगिंग टैलेंट की तलाश के दौरान जस्टिन को यू-ट्यूब पर सुनने के बाद बिजनेसमैन स्कूटर ब्रॉन ने उन्हें संगीत की दुनिया में एक धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार किया।
विज्ञापन

3 of 6
justin biber
बीबर को पालतू जानवर रखने का भी काफी शौक है। जस्टिन अक्सर अपने पालतू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जस्टिन बीबर को टैटू का बहुत शौक है। उनके शरीर पर कई टैटू गुदे हैं। 

4 of 6
justin bieber
साल 2017 में कैनेडियन सिंगर जस्टिन 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। जस्टिन साल 2017 में 30 साल से कम उम्र वाली हस्तियों की लिस्ट में छठे नंबर पर थे। जस्टिन 17 साल की उम्र में ही 100 मिलियन डॉलर के मालिक बन चुके थे। जस्टिन एक साल में 80 मिलियन डॉलर कमाते हैं यानी 5 अरब रुपये।
विज्ञापन

5 of 6
justin - फोटो : bazar
फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, जस्टिन चार बार दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। जस्टिन बीबर के म्यूजिक एल्बम के करीब 10 करोड़ म्यूजिक रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। इतना ही नहीं बीबर सोशल मीडिया पर भी सबसे चर्चित सेलेब्रिटीज में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Justin Bieber
मुंबई में बीबर के शो का क्रेज इस कदर था कि इस शो की सबसे महंगी टिकट 75,000 रुपये में बिकी। जस्टिन अपने 'पर्पज टूर' के तहत भारत आए थे और उनके शो में हजारों की भीड़ हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें